फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अवसानेश्वर मंदिर में चोरी का खुलासा, शातिर संग सुनार भी धरा गया

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में अवसानेश्वर महादेव मंदिर में चेारी के आरोपी। 
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़ के श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर में तीन फरवरी की रात भारी मात्रा में चांदी चोरी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस की तीन टीमों ने शातिर चोर व चांदी को गलाने वाले सुनार को गिरफ्तार 4.769 किलो चांदी 7000 रुपये नकद और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने इसका खुलासा पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। एसपी ने बताया कि तीन फरवरी की रात करीब एक से तीन बजे के बीच चोर ने मंदिर परिसर में घुसकर शिवलिंग पर लगे चांदी के छत्र व अरघा में बिछी चांदी को उखाड़ ले गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम, सर्विलांस यूनिट और हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं। पुलिस ने आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाली।
मैन्युअल इंटेलिजेंस व स्थानीय सूत्रों से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने सुबेहा थाना क्षेत्र के कछआ गांव निवासी वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि चोरी की गई चांदी उसने कोठी क्षेत्र के मूल निवासी और वर्तमान में असंद्रा थाना क्षेत्र के देवीगंज में रहने वाले जय विश्वकर्मा को गलाने के लिए दी थी। पुलिस ने देवीगंज से जय विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। बरामद चांदी में से 569 ग्राम चांदी गलायी जा चुकी थी, जबकि शेष चांदी पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर ली है। एसपी के मुताबिक वीरेंद्र गूगल पर प्रमुख मंदिरों की लाेकेशन व महत्व सर्च करता था। इसके बाद वह मंदिर कर रेकी कर घटना को अंजाम देता था। वर्ष 2024 में भी वह इसी तरह की एक चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। मात्र दो सालों में वीरेंद्र पर आठ मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

अन्य मंदिर चोरी का भी खुलासा
एसपी ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र ने इससे पहले भी कई मंदिरों को निशाना बनाया था। चार जनवरी की रात असंद्रा थाना क्षेत्र के जरौली गांव स्थित हनुमान मंदिर से चांदी के दो मुकुट व इससे पहले 31 जनवरी को रामसनेहीघाट क्षेत्र के बाबा रामसेनही मंदिर से इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर और एलईडी टीवी चोरी की थी। इन सामानों को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। .........................
पुलिस टीम को 25 हजार
मामले का 72 घंटे के भीतर सफल खुलासा करने पर एसपी ने संयुक्त पुलिस टीम को 25 हजार रुपये रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। इनमें स्वाट टीम प्रभारी अंकित त्रिपाठी, सर्विलांस टीम प्रभारी अजय सिंह व हैदरगढ़ कोतवाल अभिमन्यु मल्ल और उनकी पूरी टीम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें