फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: वियतनाम तक पहुंची सुल्तानपुर के लाल पेड़े की मिठास

Sun, 27 Sep 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
 नोएडा के ट्रेड शो में लाल पेड़े का स्वाद लेते वियतनाम के राजदूत। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के लाल पेड़े की मिठास अब विदेश तक पहुंचने लगी है। नोएडा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में शनिवार को वियतनाम के राजदूत त्रिन्ह मिन्ह मान्ह और उनकी टीम ने जिले के एक जिला, एक व्यंजन के तहत चयनित लाल पेड़े का स्वाद चखा। हर्बल खजूर और केसर पेड़ा पसंद आने पर राजदूत ने इसके वियतनाम में निर्यात का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

29 सितंबर तक आयोजित ट्रेड शो में आशीष आर्या का स्टॉल लगाया गया है। बताया कि राजदूत ने यहां पेड़े का स्वाद लेने के बाद बातचीत की और वियतनाम में इसकी बाजार संभावनाओं पर चर्चा की। आर्या ने उन्हें लाल पेड़े का उपहार दिया। राजदूत ने इस मुलाकात और निर्यात के निमंत्रण की जानकारी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ को दी। इसके बाद नंदगोपाल गुप्ता नंदी मेले में लगे स्टॉल पर पहुंचे और आशीष आर्या को बधाई दी। स्टॉल संचालकों के अनुसार, देश-विदेश से पहुंचे लोग जिले के उत्पादों और व्यंजनों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ट्रेड शो से स्थानीय उत्पादों को नए बाजार मिलने और कारोबार के विस्तार की उम्मीद जगी है।

पांच स्टॉल पर दिखी जिले की पहचान
उद्योग उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि ट्रेड शो में जिले के पांच स्टॉल लगाए गए हैं। मायंग की ऊषा सिंह और अर्चिता सिंह मूंज क्राॅफ्ट के उत्पादों के साथ शामिल हैं। कुड़वार के कोटिया निवासी महमूद अहमद ने लेदर बैग का स्टॉल लगाया है। वहीं, ओडीओपी के तहत चयनित बड़ी पूड़ी और कोहड़े की सब्जी के स्टॉल पर सरवन कुमार जिले के पारंपरिक स्वाद को पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें