फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: धूप ने दी ठंड से राहत, सुबह-शाम गलन बरकरार

Tue, 13 Jan 2026 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दिन में निकल रही धूप भले ही राहत दे रही पर शाम होते ही गलन बढ़ने से लोगों की दिक्कतें बढ़ जा रही है। मौसम में आए इस बदलाव की वजह से लोग बीमारियों की चपेट में भी आने लगे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह-शाम ठंड बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। हवा 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान स्थिर होने और पछुआ हवा तेज गति से चलने की वजह से किसी प्रकार के बदलाव के आसार नहीं हैं। सुबह-शाम होने वाली गलन इसी तरह से बनी रहेगी। हालांकि कुछ दिनों में मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। उधर, मंगलवार सुबह से ही आसमान साफ रहा। दिन में धूप तेज होने से लोगों को गलन भरी ठंड से राहत मिली। लोगों घरों के बाहर और छतों पर धूप का आनंद लेते दिखे। शाम होते ही गलन बढ़ने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला कृषि अधिकारी राजितराम का कहना है कि यह मौसम गेहूं और सरसों के लिए काफी लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें