फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: छात्र को रास्ते में उतरना पड़ा भारी, सेवा समाप्त

Fri, 05 Sep 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एक छात्र को बस से रास्ते में उतारना बाराबंकी डिपो के एक संविदा परिचालक को भारी पड़ा। डीएम शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर तीन घंटे के अंदर हुई जांच के बाद परिचालक को दोषी पाते हुए सेवा समाप्त करने की कार्रवाई तय की गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ने वाले छात्र ने रोडवेज की एमएसटी बनवा रखी थी। बृहस्पतिवार को एमएसटी की वैधता का अंतिम दिन था, लेकिन परिचालक ने उसे बस में यात्रा करने से रोकते हुए जबरन उतार दिया। पिता की शिकायत पर हुई जांच में परिचालक दोषी पाया गया। रामनगर क्षेत्र के उतरवारा गांव निवासी कपिल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह डीएम को जनता दर्शन में बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र हर्ष वर्धन सिंह सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में कक्षा नौ का छात्र है।
बृहस्पतिवार की सुबह रानी बाजार से बस संख्या यूपी 50 बीटी 9620 से कॉलेज जा रहा था। परिचालक ने एमएसटी देखने के बाद वैधता समाप्त होने की बात कहकर कुछ दूर सूनसान स्थान पर उसे बस से उतार दिया। जबकि एमएसटी की वैधता अवधि चार सितंबर 2025 को शाम तक थी। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच का निर्देश दिया। एआरएम जमीला खातून ने बताया कि परिचालक की लापरवाही जांच में सामने आई है। इसके बाद तत्काल प्रभाव से परिचालक को अग्रिम आदेश तक सेवा से हटाकर डीएम को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें