फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से जिलेभर की बिजली गुल

Mon, 30 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में रविवार को सुढ़ियामऊ क्षेत्र नहरवल गांव के पास गिरे विद्युत पोल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंधी-पानी ने भले ही गर्मी से राहत दे दी हो लेकिन बिजली ने पूरी रात छकाया। जिलेभर की बिजली रात भर गायब रही। जिससे लोगों के घरों में लगे इनवर्टर तक जवाब दे गए और लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


आंधी के चलते कई स्थानों पर विद्युत पोल उखड़ गए जिससे विद्युत तार टूटकर मार्ग में बिखर गए। टूटे तारों को रविवार शाम तक दुरुस्त नहीं कराया जा सका था। इस आंधी से पॉवर कॉर्पोरेशन को करीब दस लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।

शनिवार की रात करीब सवा 11 बजे के आसपास आई तेज आंधी पानी से पेड़ों के गिरने की वजह से चिनहट से आई 220 केवी की लाइन के तीन टाॅवर क्षतिग्रस्त हो गए। टावरों के क्षतिग्रस्त होने से पूरा जिला अंधेरे में डूब गया।
विज्ञापन


शहर की आपूर्ति सुबह करीब साढे़ 7 बजे तक सुचारु हो सकी। आपूर्ति सुचारू करने के लिए जिले की बिजली को सोहावल से जोड़ा गया है। जिसके चलते वोल्टेज की समस्या फिर से पैदा हो गई है। बत्ती के गुल हो जाने से लोगों के घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए।

जिससे लोगों रात जागकर बितानी पड़ी। पॉवर कार्पोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त टावर दुरुस्त होने में दस दिन से अधिक का समय लग सकता है। उधर ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति रविवार की शाम तक सुचारु नहीं हो सकी थी।

वहीं तेज बारिश और जलनिकासी की समस्या की वजह से कई मोहल्लों में पानी भर गया। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को हुई हल्की बारिश ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। लखपेड़ाबाग, जलालपुर, आजादनगर, सत्यप्रेमी नगर आदि जगहों पर सड़क पर पानी भर गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें