फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्पेशल ट्रेन लगाएगी दो और फेरे, बाराबंकी में भी ठहराव

Wed, 11 Mar 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। होली पर्व के बाद भी यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने वडोदरा–गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन के संचालन को तीन अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया है। इस ट्रेन का ठहराव बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर भी रहेगा, जिससे जिले के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

09111 व 09112 विशेष ट्रेन वडोदरा से 16 और 23 मार्च को तथा गोरखपुर से 11, 18 और 25 मार्च को चलाई जाएगी। इस बार ट्रेन को आगरा फोर्ट के बजाय ईदगाह (आगरा) स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। वडोदरा से शाम सात बजे रवाना होकर ट्रेन लखनऊ से होकर शाम 7:15 बजे बाराबंकी पहुंचेगी और आगे गोंडा व बस्ती होते हुए रात 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गोरखपुर से सुबह पांच बजे चलकर बस्ती, गोंडा होते हुए सुबह नौ बजे बाराबंकी पहुंचेगी। यहां से लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, शिकोहाबाद, टूंडला और ईदगाह (आगरा) के रास्ते भरतपुर, गंगापुर सिटी व सवाई माधोपुर होते हुए अगले दिन सुबह 8:35 बजे वडोदरा पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, दो एसी द्वितीय श्रेणी, छह एसी तृतीय श्रेणी, छह शयनयान श्रेणी तथा एक एलएसएलआरडी कोच शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें