फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हताश, निराश और बौखलाए हुए हैं सपाई

Sat, 16 May 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को भाजपाई आंदोलित दिखे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा सांसद की बर्खास्तगी की मांग की गई। जिला गन्ना कार्यालय परिसर में एकत्र होने के बाद भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च किया। उन्होंने अखिलेश यादव शर्म करो, प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे भी खूब लगाए।
विज्ञापन

गन्ना कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपाई हताश, निराश और बौखलाए हुए हैं, इसीलिए प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी नहीं रुकी तो आंदोलन तेज होगा।
प्रदर्शन में डॉ. राम कुमारी मौर्या, अलका मिश्रा, रचना श्रीवास्तव, अल्का मिश्रा, सरिता सिंह, आरती रावत, नेहा आनंद, सरोज रावत, सरिता रावत, शिल्पी सिंह, पुष्पा त्रिवेदी डॉ. नीलम वर्मा, ऊषा शर्मा, गुलजार बानो, प्रमिला श्रीवास्तव, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, डॉ. विवेक, विजय आनंद बाजपेयी, पवन सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें