इसके अलावा यहां 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, डीएम एसपी, सीडीओ और एडीएम तथा इन ब्लॉकों के एसडीएम भी भ्रमण करेंगे। दूसरे चरण में भी पांच लाख 16 हजार 40 मतदाता हैं।
पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपट जाने के बाद प्रशासन उत्साह से लबरेज हैं। प्रशासनिक अमला अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारियों में जुट गया हैं।
लेकिन दूसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान करा पाना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। क्योंकि यहां पर कई दिग्गज मैदान में हैं और इनके समर्थकों में पहले भी तकरार हो चुकी है।
वहीं कई स्थानों पर भी समर्थकों में तनातनी बनी हुई है। इसी को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि ये चरण प्रशासन के लिए आसान नहीं होगा। प्रत्याशी व उनके समर्थक चुनौती खड़ी कर सकते हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान भी यहां एक बूथ पर कब्जा करने का मामला सामने आ चुका है।
पूर्व की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है। जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र कहते हैं कि चुनौतियों का सामना करने से वह कभी पीछे नहीं हटे हैं।