फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ग्रामीण अंचलाें भी खूब बरसा रंग

Fri, 06 Mar 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
देवा मजार पर होली पर गुलाल उड़ाते लोग।
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले भर में होली का पर्व बड़े उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। पूर्व एमएलसी राजेश कुमार यादव ने कुर्सी क्षेत्र में ग्रामीणों संग होली खेली। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने भी अपने आवास पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ रंग खेला।
विज्ञापन

फतेहपुर कस्बे में पारंपरिक चाचर जुलूस निकाला गया। इस जुलूस का विशेष आकर्षण ऊंट पर सवार हुरियारों की टोली रही। बेलहरा में भी होली का जुलूस पूरे उत्साह के साथ निकला। एसडीएम कार्तिकेय सिंह और सीओ जगत राम कनौजिया पुलिस बल के साथ भ्रमण करते रहे। मसौली में भी खूब गुलाल उड़ा। सूरतगंज में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।
कोटवाधाम और रामनगर में उत्सव
कोटवाधाम में समर्थ साहेब जगजीवन दास मंदिर के पश्चिम फाटक पर परंपरागत होलिका दहन किया गया। यहां गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखनऊ, सीतापुर और अयोध्या से भी श्रद्धालु पहुंचे। सुरक्षा के लिए बदोसराय पुलिस और रामनगर सीओ गरिमा पंत मौजूद रहीं। रामनगर कस्बे में सुबह शुरू हुआ रंग शाम को राजघराना के अमर सदन पहुंच कर समाप्त हुआ। मोहल्ला धमेड़ी, लखरौरा रानी, कदीराबाद और रामनगर में टोलियां फगुवा गीत गाती हर दरवाजे पर गईं।
विज्ञापन

देवा में सूफी परंपरा की होली
सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की नगरी देवा में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अवध की शान कही जाने वाली देवा की होली में विभिन्न धर्म के लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इससे सौहार्द का रंग दिखाई दिया। होली की शुरुआत कौमी एकता द्वार से मटकी फोड़ने के साथ फूलों व गुलाल की होली खेलने से हुई। इसका समापन दोपहर 12:30 बजे सूफी संत की मजार पर फूल व गुलाल की होली खेलने के साथ हुआ। दरियाबाद में युवाओं ने भोजपुरी गीतों और डीजे की धुन पर खूब नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें