फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत सवाल पर परीक्षार्थियों का हंगामा

Sat, 20 Feb 2016 12:06 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र जनेस्मा में चल रही एलएलबी की परीक्षा में गलत सवाल पूछे जाने पर शुक्रवार को परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। प्राचार्य ने परीक्षार्थियों को समझाया जिसके बाद मामला शांत हुआ। इसकी सूचना प्राचार्य ने विवि के परीक्षा नियंत्रक को दी है।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को एलएलबी की परीक्षा थी। सुबह की पाली में एलएलबी-2016 के प्रथम सेमेस्टर में लीगल लैंग्वेज, लीगल राईटिंग इनक्लूडिंग जनरल इंग्लिश विषय की परीक्षा थी।

इस प्रश्नपत्र में परीक्षार्थियों को पांच प्रश्नों के उत्तर देने थे जबकि पूर्णांक 100 अंक का था। प्रश्नपत्र का दूसरा प्रश्न था कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 248 के अधीन उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय में प्रयुक्त होने वाली भाषा एवं अधिनियमों विधेयकों के लिए प्रयुक्त भाषा के विषय में क्या प्रावधान किए गए हैं। यह प्रश्न बीस अंक का था। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न में दिए गए अनुच्छेद 248 की जगह 348 होना चाहिए था। इसके बाद परीक्षार्थियों ने कक्ष में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक व प्राचार्य डॉ. एके राय ने परीक्षार्थियों को समझाया। जिस पर वह शांत हुए। प्राचार्य डॉ. एके राय ने बताया कि परीक्षा में गलत सवाल पूछे जाने के मामले की जानकारी डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले को वह परीक्षा समिति की बैठक में उठाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें