फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: राजस्व टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त किया अवैध निर्माण

Thu, 11 Dec 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। प्रशासन ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जाकर निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने लोधौरा गांव में कराए जा रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। यह कार्रवाई जॉइंट मजिस्ट्रेट गुजिता अग्रवाल के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन


तहसीलदार विपुल सिंह ने बताया कि लोधौरा निवासी मस्तान ने ग्राम समाज की करीब दो हजार वर्ग फुट भूमि पर पक्के मकान का निर्माण करा रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की थी। तहसीलदार ने हल्का लेखपाल संतोष कुमार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। लेखपाल ने पैमाइश के बाद ग्राम समाज की भूमि पर मकान न बनाने के लिए कहा था, लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। अतिक्रमणकारी ने कब्जा नहीं हटाया। बुधवार को जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर राजस्व टीम ने निर्माण कार्य को पुलिस बल के सहयोग से पूरी तरह ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें