फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र की रक्षा का लिया संकल्प

Sat, 09 Apr 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़ में पथ संचालन कार्यक्रम के तहत रैली निकालते आरएसएस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाखा मैन मेकिंग प्लेस है जहां हर सुबह लोग स्वस्थ शरीर व मन से राष्ट्र सेवा का संकल्प लेते हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के बौद्धिक कार्यक्रम में प्रांत कार्यवाह ने यह बात कही। संघ के पथ संचलन में भारी संख्या में स्वयं सेवकों ने राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कस्बे में पथ संचलन आयोजित किय। नगर कार्यवाह राजेंद्र साहू की अगुवाई में सार्वजनिक इंटर कॉलेज में एकत्र स्वंय सेवक 45 मिनट के पथ संचलन कार्यक्रम के तहत लखनऊ मार्ग से मुख्य चौराहा, बछरावां चौराहा, शीतला माता मंदिर, रामेश्वरम शिवाला, सुबेहा तिराहा होते हुए वापस कॉलेज के मैदान में पहुंचे।

जहां बौद्धिक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रांत कार्यवाह डॉ. अनिल ने कहा राष्ट्र विरोधी तत्वों को पराजित करने के लिए हेडगेवार जी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना कर लोगाें को देश के प्रति जागरूक रखने का संकल्प लिया था। संघ द्वारा लगाई जा रही शाखाओं में व्यक्ति का निर्माण किया जाता है।
विज्ञापन


राष्ट्र सेवा की भावना लेकर शाखाओं से निकले लोग समाज के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करते हुए श्रेष्ठ भारत केे सपने को साकार करने में लगे हैं। पथ संचलन में सम्मिलित स्वयं सेवकों ने राष्ट्र को एकजुट रखते हुए विश्व में श्रेष्ठ बनने का संकल्प लिया।

इस दौरान गनेश अग्रवाल, देवानंद पांडेय, हरीराम, शिवकुमार, लव मास्टर, राममिलन, लालजी, निरंजन कुमार सिंघल, सभासद आलोक तिवारी, महेश अग्रवाल, डीडीसी रानी कनौजिया, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित, सभासद स्कंद तिवारी, नन्हे तिवारी, नवनीत मिश्र, शिवम पांडेय, विकास पांडेय, शशांक दीक्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें