फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे से भड़के व्यापारी, हाईवे जाम

Sat, 27 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
छापे से भड़के व्यापारी, हाईवे जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की टीम की छापेमारी के विरोध में आक्रोशित हुए व्यापारियों ने हाईवे जाम कर दिया। शहर में नाका सतरिख के पास व्यापारियों ने करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रखा। इस दौरान शहर की मुख्य बाजार मेें सभी दुकानें भी बंद कर दी गईं। तहसीलदार सदर के द्वारा व्यापारियों की डीएम के साथ वार्ता कराने के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


शहर में नाका सतरिख के पास हार्डवेयर व्यापारी मोहम्मद इश्तियाक की दुकान पर शनिवार की दोपहर डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर डीपी साहू की टीम ने छापा मारा। बिना सूचना के की गई इस छापेमारी से व्यापारी आक्रोशित हो उठे और धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते पूरे शहर के व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंदकर हाईवे पर पहुंच गए।

व्यापारियों ने हाईवे जाम कर दिया और वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद तहसीलदार सदर अजय उपाध्याय ने व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। तहसीलदार ने बताया कि व्यापारियों, वाणिज्य कर अधिकारियों के साथ मंगलवार को जिलाधिकारी बैठक कर सभी की बातें सुनकर उचित निर्णय देंगे।
विज्ञापन


तहसीलदार ने कहा तब तक किसी व्यापारी के यहां कोई छापेमारी नहीं होगी। आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, जिला महामंत्री रविनन खजांची ने कहा कि वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी अपने निजी फायदे के लिए व्यापारियोें का उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि अब शांत नहीं बैठा जाएगा और यदि किसी व्यापारी को परेशान किया गया तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर अनिल अग्रवाल, संजय निगम, माता प्रसाद वर्मा, मनीष निगम, सुशील गुप्ता, कपिल जायसवाल,मनोज जायसवाल समेत तमाम व्यापारी उपस्थित रहें। 

हार्डवेयर व्यापारी के पास दो गोदाम हैं, जिसमें माल रखा जाता है। एक गोदाम लिखा पढ़ी में है और दूसरा नहीं है। जब इस बात की जानकारी हुई तो डीएम से अनुमति लेकर टीम के साथ जांच करने गया था। लेकिन व्यापारियों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिस पर जांच नहीं हो सकी। पूरी बात से डीएम को अवगत करा दिया गया है। डीएम के निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डीपी साहू, डीसी वाणिज्यकर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें