फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ऑनलाइन संबद्धता से उठान की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में डीएम शशांक त्रिपाठी ने बुधवार को धान खरीद की समीक्षा बैठक की। बैठक में खरीदे गए धान की उठान नियमित रूप से न होने की समस्या मुख्य रूप से छाई रही। पता चला कि क्रय केंद्रों की राइस मिलर्स से ऑन लाइन संबद्धता के कारण कई क्रय केंद्रों से काफी दूर की मिलों की संबद्धता कर दी गई। इसलिए वह अनुबंध नहीं कर रहे। अनुबंध न हो पाने से धान की उठान नहीं हो पा रही। डीएम ने अनुबंध कराने के निर्देश दिए। डिप्टी आरएमओ राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि संबद्धता का संशोधित प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अनुबंध का काम एक-दो दिन में हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 6182 किसानों से 30752 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। बैठक में एडीएम निरंकार सिंह भी साथ रहे।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में बिना बताए गैर हाजिर एआर को-ऑपरेटिव, मंडी सचिव, पीसीयू के खरीद प्रभारी से स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्रवाई के निर्देश भी डीएम ने दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें