फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आठ लाख लोगों की राह होगी आसान

Mon, 04 Sep 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोठी-हैदगरढ़ मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। कई साल से जर्जर इस सड़क का वजूद खतरे में है। दोनों किनारों पर कई जगहों पर सड़क धंस गई है। जगह-जगह जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। गोमती नदी के पुल के पास तो कई फिट गहरे सड़क के दोनों किनारे बैठ गए हैं। अब इस सड़क को सात करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से न केवल दुरुस्त किया जाएगा, बल्कि किनारे मजबूत किए जाएंगे। स्टीमेट बनकर तैयार है।
विज्ञापन


हैदरगढ़ तहसील मुख्यालय से बाराबंकी जिला मुख्यालय के आवागमन के लिए दो सड़कें है। एक सड़क नईसड़क से होते हुए बाराबंकी जाती है, जिसकी लंबाई करीब 50 किमी. है जबकि दूसरी सड़क हैदरगढ़ से औसानेश्वर होते हुए कोठी के पास बाराबंकी मार्ग में मिल जाती है। इसकी लंबाई करीब 13 किमी. है। इस सड़क का प्रयोग रायबरेली, अमेठी, लखनऊ, सुल्तानपुर जाने वाले लोग भी करते हैं, क्योंकि करीब 12 से 14 किमी. की दूरी कम पड़ जाती है।

हैदरगढ़ समेत 150 से अधिक गांवों व अन्य कस्बों की करीब आठ लाख की आबादी इस सड़क से गुजरती है। इसी सड़क पर पड़ने वाले श्री औसानेश्वर महादेव मंदिर के लिए दूरदराज से श्रद्धालु भी आते हैं। बीते कई साल से सड़क जर्जर है। सड़क के किनारे बह गए हैं। इसे देखते हुए अब सड़क को दुरुस्त व मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने सड़क का सर्वे कराने के बाद सात कराेड़ 21 लाख रुपये का स्टीमेट तैयार किया है।
विज्ञापन


जूनियर इंजीनियर प्रबोध मिश्रा ने बताया कि सड़क की हालत को देखते हुए स्टीमेंट बना दिया गया है, जिस पर मुख्य अभियंता ने मुहर लगाई है। बजट मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें