फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ऑनलाइन हाजिरी काे लेकर चल रहा आंदोलन स्थगित

Wed, 17 Jul 2024 04:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ऑनलाइन हाजिरी का विरोध कर रहे शिक्षकों ने मंगलवार को जिले में होने वाली सभी संकुल बैठकाें का बहिष्कार किया। शिक्षक नेताओं ने बताया कि शासन स्तर पर हुई वार्ता के बाद संगठन की ओर से मिले निर्देशों को देखते हुए फिलहाल आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है लेकिन ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व मंगलवार को जिले के सभी ब्लॉकों फतेहपुर, देवा, बंकी, हरख, सूरतगंज, रामनगर, दरियाबाद, त्रिवेदीगंज, बनीकोडर, सिरौलीगौसपुर, मसौली, निंदूरा, हैदरगढ़, सिद्धौर,नगर क्षेत्र बंकी एवं पूरेडलई के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों द्वारा प्रस्तावित शिक्षक संकुल बैठक का पूर्ण बहिष्कार किया गया। बहिष्कार कर रहे शिक्षकों ने बताया कि शासन द्वारा ऑनलाइन हाजिरी और पंजिकाओं को ऑनलाइन करने का जो आदेश जारी किया गया था उसका बहिष्कार उसी दिन से किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि आदेश को वापस लिए जाना आवश्यक है। बताया कि प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को शिक्षक संकुल बैठक आयोजित की जाती है किंतु मासिक शिक्षक संकुल बैठक का शिक्षकों ने बहिष्कार कर अपनी एकजुटता को साबित किया है। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव से संगठन के पदाधिकारियों की वार्ता हुई जिसमें वह भी मौजूद रहे जिसमें उन्होंने इस व्यवस्था को दो माह के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें