फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जिला अस्पताल में वृद्धा को बेहोश कर जेवर लूटे

Fri, 29 Sep 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में अपराधी अस्पताल तक सक्रिय हैं। जिला अस्पताल में आई बुजुर्ग महिला को बदमाश ने इलाज के नाम पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई तो बदमाश उनके जेवर, मोबाइल व अन्य सामान लेकर भाग गया। पूरे दिन वृद्धा अस्पताल में बेहोश पड़ी रही। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में प्राथमिक विद्यालय के पास रहने वाली वृद्धा दया मिश्रा मंगलवार को जिला अस्पताल में दवा लेने गई थीं। परिसर में ही उन्हें एक व्यक्ति मिला। उसने अपना नाम पप्पू बताया। वृद्धा की नब्ज देखने के बाद उसने बताया कि ब्लड प्रेशर काफी लो है। झांसे में लेते हुए उसने वृद्धा को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गईं। इसके बाद बदमाश उनकी पायल, बाली, मोबाइल व अन्य सामान लेकर फरार हो गया।

अस्पताल परिसर में मौजूद लाेगों को इसलिए कोई शंका नहीं हुई, क्योंकि लोगों ने सोचा कि वृद्धा की तबियत खराब है और आरोपी उसी के साथ आया है। शाम तक वृद्धा परिसर में ही बेहोश पड़ी रही। होश आने पर उसने परिजनों को पूरी बात बताई। बुधवार शाम को वृद्धा ने तहरीर दी तो पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया। पुलिस बदमाश को पकड़ने के लिए जिला अस्पताल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। एसएचओ संजय मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें