फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीखा हुआ मौसम का मिजाज, चढ़ने लगा पारा

विज्ञापन
गर्मी से बेहाल लोग। - फोटो : गर्मी से बेहाल लोग।
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आने लगा है। तेज धूप के चलते दिन और रात का तापमान चढ़ने लगा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अप्रैल के पहले सप्ताह में मौसम के तेवर तीखे होने से इस बार गर्मी और अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। इसको देखते हुए प्रशासन की ओर से भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए अभी से ही विभागों को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी अस्पतालों में भी गर्मी से निपटने के तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उधर बृहस्पतिवार को सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन कुछ देर के लिए बादल छाने से लगा कि मौसम बदल जाएगा, परंतु ऐसा नहीं हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी चढ़ने लगा। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को पारा एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग घरों से बाहर निकले तो पूरा शरीर कपड़ों से ढका हुआ था। युवतियां चेहरा और शरीर ढककर ही बाहर निकलीं। तेज धूप से सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों को हुई जो तेज धूप में छुट्टी के बाद पसीना बहाते हुए घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें