फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महिला के गले से सोने के जेवर छीनकर भाग निकला बदमाश

Sat, 09 May 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद। शादी से लौट रही महिला के गले से सोने के जेवर छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग निकला। पीड़िता तीन दिन से आलियाबाद चौकी के चक्कर लगा रही है, लेकिन पुलिस वारदात को संदिग्ध बता उन्हें टरका रही है। गले में पहने दोनों जेवर की कीमत 60 हजार रुपये बताई जा रही है। सेमोर गांव निवासी बड़का अपनी बहन सुनीता के साथ अयोध्या जिले के मवई थाना के डिगमरापुर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। बुधवार सुबह वह बहन के साथ ई रिक्शा से वापस लौट रही थीं।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार बदमाश ने चलते रिक्शा में बैठी बड़का पर झपट्टा मारा और गले मेें पहना मंगलसूत्र व चेन छीनकर भाग निकला। वारदात से बड़का घबरा गईं। वह पुलिस के पास जाने के बजाय सीधे अपने घर पहुंची। घरवालों को पूरा मामला बताया। परिवारीजन के समझाने पर वह चौकी जाने के लिए तैयार हुईं। बुधवार शाम वह परिजनों के साथ आलियाबाद चौकी पहुंचीं और तहरीर दी। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को भी वह चौकी गईं, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

एसएचओ धर्मेंद्र कुमार का कहना कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें