फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कहीं लटक रहा था ताला, कहीं पर देखे गए मरीज

Mon, 11 Mar 2024 03:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सीएचसी-पीएचसी पर तैनात डॉक्टरों की लापरवाही सुधरने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को यहां पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कहीं पर चिकित्सक नदारद थे तो कहीं पर मरीज देखे जा रहे थे। जिम्मेदारों द्वारा बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा। वे डॉक्टरों के न मिलने पर निराश होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

पीएचसी पठकन पुरवा में डॉक्टर की कुर्सी खाली पड़ी थी। यहां पर बाहर बैठे मरीज उनके आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं, प्रकार पीएचसी भिखरपुर का ताला ही नहीं खुला था। यहां इलाज के लिए आए मरीज ताला देख वापस लौट गए। इसके अलावा कोटवाधाम और त्रिलोकपुर पीएचसी में डॉक्टरों द्वारा मरीज देखे जा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सीएचसी-पीएचसी पर रविवार को 9135 मरीज देखे गए और करीब 282 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस दौरान गंभीर पाए गए 13 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर भी किया गया।
मेले में सर्दी, खांसी और बुखार के सबसे ज्यादा 991 मरीज देखे गए। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि सभी चिकित्सकों को अस्पतालों में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए थे। यदि कहीं पर चिकित्सक नहीं पहुंचे तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें