सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को ढहाती जेसीबी । संवाद
हरख (बाराबंकी)। नगर पंचायत सतरिख व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। नगर पंचायत सतरिख में टैक्सी स्टैंड के लिए आरक्षित जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कई वर्षों पूर्व चारदीवारी बनवाकर गेट लगा लिया गया था। इससे टैक्सी स्टैंड बनने में बाधा आ रही थी। शुक्रवार को नायब तहसीलदार सतरिख प्रियंका शुक्ला, ईओ आलोक कुमार वर्मा की संयुक्त टीम ने जेसीबी से चारदीवारी ध्वस्त कराकर जमीन को कब्जे से मुक्त करा दिया।