फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आठ सीओ व छह एसएचओ के कार्यक्षेत्र बदले

Mon, 17 Mar 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। होली के दूसरे दिन ही शनिवार रात करीब 12 बजे आठ सीओ और छह एसएचओ के सर्किल और थाने बदल दिए गए। इसमें अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकीं गरिमा पंत को रामनगर का सीओ बनाया गया है। गरिमा की यह पहली पोस्टिंग होगी। सीओ सिटी सुमित कुमार त्रिपाठी को महिला एवं बाल सुरक्षा और चुनाव सेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सीओ रामनगर सौरभ श्रीवास्तव को सीओ सदर बनाया गया है जबकि सीओ फतेहपुर जगत कनौजिया को अकाउंट्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सीओ रामसनेहीघाट समीर सिंह को सीओ हैदरगढ़, सीओ हैदरगढ़ रहे आलोक पाठक को सीओ यातायात, सीओ सदर हर्षित चौहान को कार्यालय एवं भवन का प्रभार दिया गया है। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी को असंद्रा थाने का प्रभारी, जैदपुर के एसएचओ अमित प्रताप सिंह को शहर कोतवाल बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र प्रताप सिंह को असंद्रा थाने से कोठी का प्रभारी बनाया गया है। देवा के कोतवाल अनिल कुमार पांडे को रामनगर का कोतवाल और रामनगर से अजय कुमार त्रिपाठी को देवा का कोतवाल बना दिया गया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें