फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ ने बढ़ाई ठंड, घरों में दुबके रहे लोग

Sat, 16 Jan 2016 11:36 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का मिजाज शनिवार की भोर से ही बदला रहा। पछुआ हवा ने ठंड को काफी बढ़ा दिया। जिससे लोगों सुबह अपने घरों में दुबके रहे। अलाव जला कर राहत पाने की कोशिश करते रहे। छाए बादलों से बारिश की उम्मीद रही लेकिन सुबह करीब 11 बजे के बाद धूप खिलाने से लोगों ने राहत महसूस की। शाम ढलते ही ठंड फिर से बढ़ गई। जिससे लोग घरों में दुबक गए। बाहर रहे लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शनिवार को तापमान अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पिछले करीब एक माह से मौसम का मिजाज काफी तल्ख रहा। लोगों को जनवरी में ही मार्च अप्रैल के मौसम का एहसास होने लगा था। लेकिन शनिवार की रात से ही बह रही पछुआ हवाओं के चलते ठंड काफी बढ़ गई। हवा की गति भी रोज की अपेक्षा अधिक रही। भोर से आसमान में बादल छाए रहने ओर ठंडी हवाएं बहने से लोग घरों में दुबके रहे।

घर के बाहर रहे लोग ठंड से ठिठुरते रहे। सुबह करीब 11 बजे धूप निकले से लोगों ने ठंड से राहत की उम्मीद जगी लेकिन सर्द हवाएं नश्तर की तरह चुभती रहीं। शाम ढलते ही फिर से ठंड बढ़ गई। पटरी दुकानदारों ने आसपास की लकड़ी जला कर ठंड से राहत पाने की कोशिश तो अन्य जगहों पर लोग अलाव के इर्द गिर्द ही जमा रहे। शनिवार को तापमान अधिकतम   21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया   गया जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।   -संबंधित खबर पेज 4 पर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें