फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव शृंखला बना एड्स के प्रति किया जागरूक

Thu, 01 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
मानव शृंखला से एड्स का सिंबल बनाकर दिया जागरूकता का संदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व एड्स दिवस पर प्रज्ञा संवर्द्धन के सदस्यों ने ग्राम्यांचल पीजी कॉलेज के तत्वावधान में विविध कार्यक्रमों आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से व्याख्यान माला, रैली एवं मानव शृंखला बनाकर एड्स के प्रति लोगों को सचेत किया।
विज्ञापन


हाथ से हाथ मिले और मानव शृंखला से एड्स का सिंबल बनाकर लोगों को जागरुकता का संदेश दिया। व्याख्यान माला में डॉ. केके त्रिपाठी एव डॉ. जारा खान ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को एड्स के विषय में जानकारी दी एवं उनके प्रशभनों के उत्तर दिए।

इसी शृंखला में छात्र-छात्राओं ने पं. एसएन अवस्थी स्टडियम में एड्स के प्रतीक चिह्न का निर्माण किया गया। इसके बाद छात्रों ने राष्ट्रीय राजमार्ग- एनएच 56 पर तीन किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाकर करीब तीन हजार छात्रों के साथ रैली निकाली एवं एड्स जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती प्रेमाअवस्थी एवं प्रबंधतंत्र की मौजूदगी महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रज्ञा संवर्द्धन के सदस्यों डॉ. ऋचा शुक्ला, डॉ. उधम सिंह, डॉ. लालमणि शुक्ल, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. राम कुमारी, प्रदीप कुमार, डॉ. फराह हाशमी आदि महत्वपूण सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें