फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अभ्यर्थियों के चेहरों पर दिखी वर्दी पाने की उम्मीद

Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पांच दिनों तक नौ परीक्षा केंद्रों पर चली उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा संचालित सिपाही भर्ती परीक्षा शनिवार को सकुशल संपन्न हुई। इस दौरान परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के चेहरों पर वर्दी पानी की उम्मीद हिलोरे मारती दिखी। हालांकि परीक्षा के अंतिम दिन गणित के सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन

जिले के नौ केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हो गई। कहीं से कोई विवाद या नकल की सूचना नहीं मिलने का दावा अफसरों ने किया है। सिपाही भती परीक्षा को लेकर शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, जनेस्मा, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज, जमीलुर्रहमान किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख, राजकीय इंटर कॉलेज बरौली जाटा एवं राजकीय पॉलीटेक्निक जहांगीराबाद को केंद्र बनाया गया था। पूरी परीक्षा सीसटीवी कैमरों की निगरानी में हुई।
शनिवार को राजकीय इटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले अयोध्या के राम सुरेश, बलरामपुर के ब्रजेश कुमार ने बताया कि उम्मीद पूरी है कि वर्दी पहनेंगे। जनेस्मा केंद्र से आखिरी पाली में परीक्षा देकर निकली नीलिमा ने कहा कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार का प्रश्नपत्र कठिन रहा। गणित ने सवालों का जवाब लिखने में सभी का पसीना छूटा। परीक्षा के पांचवें व अंतिम दिन शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर खासी सख्ती दिखी। डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह स्वयं केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया। परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों को बसों पर बैठाने व यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सीओ जगत कनौजिया को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें