फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 29.58 करोड़ मंजूर, एक्सप्रेसवे से नईसड़क तक 11 मीटर चौड़ा होगा हाईवे

Mon, 17 Mar 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
नईसड़क से हैदरगढ़ जाने वाली संकरी सड़क पर रविवार को लगा जाम।  -संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से नईसड़क जाने वाली सड़क तीन लेन की हाेगी। राज्यमंत्री सतीश शर्मा की मांग पर सीएम योगी ने इस सड़क को सात मीटर से 11 मीटर चौड़ा व मजबूत बनाने के लिए 29.58 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन


10.35 करोड़ रुपये की किस्त भी जारी कर दी है। यह सड़क न केवल जिला मुख्यालय की ओर जाती है, रामनगरी-अयोध्या का मार्ग सुगम करते हुए दो नेशनल हाईवे को जोड़ती भी है।

बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे हैदरगढ़ में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को क्रॉस करते हुए करीब 15 किलोमीटर दूर नई सड़क तिराहे से बाराबंकी होते हुए बहराइच की ओर जाता है। यही सड़क नई सड़क से करीब 17 किलोमीटर सीधा जाते हुए तहसील रामसनेहीघाट मुख्यालय में लखनऊ-अयोध्या हाईवे में जुड़ती है।
विज्ञापन


पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से नई सड़क तक का मार्ग काफी जर्जर होने को है, इस पर अत्यधिक यातायात होने के कारण आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। नई सड़क कस्बे में ही राज्यमंत्री सतीश शर्मा का आवास है। क्षेत्रीय लोगों की मांग को देखते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से नई सड़क तक का मार्ग सात मीटर से 11 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव राज्यमंत्री ने शासन को दिया था।

तीन महीने पहले लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने इसका एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। मंत्री की पैरवी के बाद मुख्यमंत्री ने इसे मंजूरी दे दी। इस सड़क पर 29.58 करोड़ खर्च होंगे। प्रांतीय खंड को सड़क बनाने का जिम्मा मिला है।
विज्ञापन



सड़क चौड़ी होने से करीब 320 गांवों को लाभ होगा और यातायात भी सुगम हो जाएगा क्योंकि नई सड़क के बाद ज्यादातर वाहन बाराबंकी की ओर मुड़ जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें