फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पीछे नहीं हटी टोली, राम अचल ने खाई थी सीने पे गोली

Thu, 11 Jan 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या जिले के सुजागंज कस्बे में बनी दिवंगत राम अचल गुप्ता की समा​धि एवं मू​र्ति। 
विज्ञापन
बाराबंकी। राम मंदिर आंदोलन के दौरान रामभक्त युवाओं ने भी अपने प्राणों की आहुति दी थी। शुजागंज के 26 वर्षीय राम अचल गुप्ता अपने 35 साथियों के साथ अयोध्या पहुंचे थे। लाठीचार्ज के दौरान भी उनकी टोली पीछे नहीं हटी। पुलिस ने फायरिंग की तो राम अचल ने सीने पर गोली खाई। उनके परिजनों ने बताया कि मंदिर निर्माण से उनकी आत्मा को शांति मिलेगी।
विज्ञापन

बाराबंकी और अयोध्या जिले के बीच में स्थित है रुदौली तहसील। जो कभी बाराबंकी में तो कभी अयोध्या में शामिल होती रही। शुजागंज इसी तहसील क्षेत्र का कस्बा है। राम मंदिर आंदोलन के दौरान शुजागंज बाराबंकी जिले का कस्बा था। 30 अक्तूबर 1990 को इस कस्बे के युवा राम अचल गुप्ता ने अपने 35 अन्य साथियों के साथ अयोध्या कूच किया था। हाईवे सील था, लेकिन कारसेवा करने के लिए रामभक्तों की यह टोली खेतों और जंगलों से होते हुए पैदल अयोध्या पहुंची। तीसरे ही दिन दो नवंबर को पुलिस ने कारसेवकों पर लाठीचार्ज करते हुए फायरिंग की, लेकिन यह टोली पीछे नहीं हटी। इसी दौरान राम अचल को गोली लगी और उनकी मौत हो गई।
राम अचल की मौत ने बाराबंकी में रामभक्तों के अंदर जोश पैदा कर दिया था। शुजागंज कस्बा वर्तमान में अयोध्या क्षेत्र में है। उनकी समाधि आज श्रद्धा का केंद्र है। उनके परिवार में पत्नी राजकुमारी के अलावा दो बेटे संजय गुप्ता व संदीप गुप्ता हैं। परिवार के ही रिश्ते में भाई लगने वाले अमित कुमार गुप्ता बताते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने से बड़े भाई की आत्मा को शांति मिलेगी। आज भी पूरा परिवार रामभक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें