फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मुठभेड़ में गैंगस्टर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस से हुई मुठभेड़ में फरार गैंगस्टर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 15 हजार के इस इनामी बदमाश की पुलिस तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के जमलापुर गांव का निवासी वसीम जैदपुर थाने में दर्ज गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस कई बार उसके ठिकानों पर दबिश दे चुकी थी। एएसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात जैदपुर के एसएचओ संताेष सिंह को सूचना मिली कि वसीम भनौली नहर पुलिया के पास मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां अंधेरे में मौजूद एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान वसीम के रूप में की है। उसके पास से तमंचा, एक कारतूस बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि वसीम पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ बाराबंकी, लखनऊ, अमेठी, बहराइच में चोरी, अवैध शस्त्र बरामदगी, हत्या के प्रयास, मादक पदार्थ तस्करी के 25 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें