फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महादेवा कॉरिडोर और एससीआर पर रहेगा फोकस

Thu, 23 Apr 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महादेवा में बनाए जा रहे कॉरिडोर निर्माण और एससीआर में तेजी लाई जाएगी। इसके साथ ही शहर की पार्किंग व्यवस्था में सुधार किया जाएगा, जिससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके। शासन की योजनाओं को प्राथमिकता पर लागू कराया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनोन्मुख प्रशासन देना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रीलोधेश्वर धाम में निर्माणाधीन कॉरिडोर एवं एससीआर से संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले और जिले के विकास को गति मिल सके।
उन्होंने कहा कि शहर में जाम की समस्या कम करने तथा यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। पार्किंग व्यवस्था का दुरूस्त किया जाएगा। इस मौके पर अन्ना सुदन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, एडीएम निरंकार सिंह, मयंक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पौराणिक श्रीलोधेश्वर महादेव धाम में पूजा-अर्चना, दर्शन-पूजन कर माथा टेक आशीर्वाद लिया। इस दौरान डीएम ने लोधेश्वर महादेवा में कॉरिडोर से संबंधित निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें