फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सरयू का घटता-बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, कटान में समा रही जमीन

विज्ञापन
तटवर्ती इलाकों में कटान करती सरयू। - फोटो : तटवर्ती इलाकों में कटान करती सरयू।
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू नदी के घटते-बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती गांवों के लोग परेशान हैं। नदी तटवर्ती गांवों के खेतों की जमीन काट रही है। किसान भूमिहीन हो रहे हैं। रविवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.070 मीटर के सापेक्ष 106.150 मीटर रहा। बारिश होने से सोमवार को जलस्तर बढ़ने की आशंका है। एक सप्ताह पहले जलस्तर खतरे के निशान से करीब आधा मीटर ऊपर पहुंचने से 36 से ज्यादा गांवों में पानी भर गया था। पानी घटने के बाद गांवों में गंदगी है। कटान भी हो रहा है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के सनावा से टेपरा तक नदी कटान कर रही है। पिछले 15 दिन के अंदर करीब 100 बीघा जमीन नदी में कट चुकी है। किसान गीता, राजकुमारी, रेखा, अनवर व रामराज ने बताया कि खेतों में कटान रोकने की कोई कोशिश तक नहीं हो रही। नदी की कटान कहारन पुरवा की तरफ भी बढ़ रही है।
बाढ़ राहत चौकी पर लगाया स्वास्थ्य शिविर
सिरौलीगौसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह के निर्देश पर डॉ. देव प्रताप सिंह ने सनावा बाढ़ राहत चौकी पर स्वास्थ्य शिविर लगाया। बुखार, त्वचा रोग व खांसी के दो दर्जन लोगों को दवाएं बांटी गई।
विज्ञापन

सांसद ने देखा बाढ़ क्षेत्र का हाल
सांसद तनुज पुनिया ने रविवार को बाढ़ प्रभावित सूरतगंज ब्लॉक के हेतमापुर, बिछला व बल्लोपुर का भ्रमण किया। लोगों को मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया के कार्यकाल में 54 किलोमीटर लंबा तटबंध बना था। सांसद के साथ कांग्रेज जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन, आरडी राव, केसी श्रीवास्तव, राजेंद्र वर्मा, आदर्श पटेल साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें