फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महिलाओं के उत्थान पर आधारित है फिल्म 'पंचायत आंगन की'

Tue, 06 Aug 2024 04:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। भोजपुरी स्टार व पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ अभिनीत भोजपुरी वेबसीरीज ''पंचायत आंगन की'' की शूटिंग का शुभारंभ सोमवार को मब्ली क्षेत्र के किन्हौली गांव में हुआ। यहां फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने निरहुआ के साथ फीता काटकर किया। इस दौरान ग्रामीण की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुभारंभ के बाद कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाएं चला रही है। यह वेब सीरीज महिलाओं के उत्थान एव सम्मान पर आधारित है। सरकार फिल्म निर्माण पर पूर्ण सहयोग देगी। फिल्म के निर्माता विनय कुमार ने बताया कि फिल्म का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान की बात करना है। महिलाओं का सम्मान जब तक घर से मिलना शुरु नहीं होगा तब तक कसर बाकी रहेगी। यह फिल्म गुड एवं बैड टच को लेकर भी जागरुक करेगी। इसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएससी अंगद सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।
फिल्म डायरेक्टर आलोक सिंह ने बताया कि पंचायत आंगन की शूटिंग पूरे अगस्त माह तक चलेगी। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, अभिनेत्री खुशी सिंह व मैत्री बावा मुख्य भूमिका में है। भोजपुरी कॉमेडियन मनोज सिंह टाइगर, सुशील सिंह, राहुल सिंह चंदेल भी अहम भूमिका में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें