फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फंदे से लटका मिला किसान का शव, तीन पर हत्या का आरोप

Sun, 04 Jan 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के पास एक बाग में शनिवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

बसंतपुर गांव निवासी श्यामसुंदर वर्मा (55) किसान हैं। उनका शव घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर शनिवार को शहतूत के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। श्यामसुंदर वर्मा की पत्नी का लगभग 10 वर्ष पूर्व बीमारी के कारण निधन हो गया था। वह अपने तीन बेटों के साथ रह रहे थे।
पुलिस के अनुसार, दो जनवरी को मृतक का अपनी बहू और बेटों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के चलते श्यामसुंदर वर्मा ने अपनी बहू और बेटों को घर से निकाल दिया था। इसी घटना के बाद से वह परेशान रहते थे। मृतक के बेटे दीनदयाल ने बताया कि शुक्रवार शाम से उनके पिता घर से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह उनका शव बाग में लटका हुआ मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घटनास्थल पर की गई प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें