फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए सड़कों पर उतर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अपने हक के लिए किसान शुक्रवार को सड़क पर उतर पड़े और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद आक्रोशित किसान भाकियू के बैनर तले गोकुल नगर कार्यालय पर जुटे और वहां से लखनऊ के लिए पैदल ही कूच कर दिया। इसकी जानकारी होते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। प्रशासन ने आननफानन कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली। मौके पर पहुंचे तहसीलदार व पुलिस अधिकारियों ने किसानों से बात की और उनका ज्ञापन लेकर समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि कृषि कानून को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा इसके लिए किसान आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसलिए सरकार को चेतावनी दी जाती है कि वह अन्नदाताओं से सम्मानजनक तरीके से पेश आए वरना किसान अपना हक लेना भी अच्छी तरह जानते हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के साथ हो रही बर्बरता सरकार की कायरता की पहचान है। आंदोलन कर रहे सभी किसानों का भाकियू पूर्ण समर्थन करती है। प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर पटेल ने कहा कि कि कृषि कानूनों पर किसानों से बात करने के बजाय सरकार भाग रही है और किसानों पर दमानात्मक कार्रवाई की जा रही है जिसे किसान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार वाकई में किसानों की हितैषी है तो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून लेकर आये।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही तहसीलदार सदर विश्वमित्र सिंह, शहर कोतवाल पंकज सिंह के साथ मय पुलिस फोर्स किसानों को रोकने के लिए पहुंच गए। तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर किसानों से बात की और समझा-बुझाकर शांत कराया। तब जाकर किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर हौसिला प्रसाद, अनुपम वर्मा, शांति भूषण सिंह, सतीश वर्मा, राधेलाल, डॉ. राम सजीवन, रामानंद, भगौती प्रसाद, बाबादीन, राम केवल, रईस अहमद, ओम प्रकाश, शिव नरायन, कृष्णपाल बबलू व अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें