फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गीत और नृत्य की महफिल यादगार बनी शाम

Sun, 12 Oct 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा। गीत व नृत्य की महफिल से शनिवार को देवा मेले की शाम यादगार बन गई। सांस्कृतिक मंच पर दिन में भी कई कार्यक्रम हुए। स्थानीय कलाकारों व छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को मंच पर मौका मिला।
विज्ञापन



लोक गायिका संजू सिंह ने अपनी विभिन्न विधाओं के लोक गीतों से ऑडिटोरियम में मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुरुआत छठ गीत पांच सुख छाजब छठी माई के... से की। इसके बाद उन्होंने कहारू गीत सांझे बोले चिरई सबेरे बोले मोरवा... लचका गीत टिकवा गिरे धमक से हो राजा....प्रस्तुत किया।


बालिकाओं ने देशभक्ति और जागरूकता के गीत प्रस्तुत किए
प्राथमिक विद्यालय मलौली की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की छात्राओं ने नारी का सत्कार करो गीत प्रस्तुत किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मसौली की छात्रा मांडवी, माही, सुनैना, अक्षिता, उर्सला आदि ने विजयी भव गीत पर भाव नृत्य, प्राथमिक विद्यालय टिकरा घाट और मलौली की छात्रा मांडवी, दीपाली,सुनैना, माही, अक्षिता, लवली आदि ने शक्ति है तू...गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन



संस्कार ग्लोबल स्कूल के छात्र अर्णव, मोइज, रुद्रांश, जयेश, आरुष, प्रखर, रागिनी अन्या, शाम्भवी,आराध्या, जानवी,प्रखर और प्रिया छात्रों ने कामयाबी मिसाल है कमाल की... गीत पर शानदार कव्वाली पेश की। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरख की छात्रा लक्ष्मी,नंदिनी,अर्चना, साक्षी,नैंसी,प्रिया और वेदिका आदि ने नौ दुर्गा पर आधारित जागरूकता नाटिका प्रस्तुत की। जीआईसी की छात्रा मंतशा को ओ देश मेरे... गीत प्रस्तुत करने पर सराहना मिली।


साईं भजनों पर झूमे श्रद्धालु
साईं भजन संध्या में भजन गायक उमाशंकर ने साईं तेरी दया का मुझे दान मिल रहा है...,मुझे अब डर नहीं है किसी और का मेरे बाबा खड़े हैं..., यह कैसी लगन तुमने बाबा लगा दी है.....,साईं ने सब कुछ दिया है...व मुंह फेर जिधर देखूं मेरे बाबा नजर आएं.. भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।

फूलों की होली ने रंग जमाया
रास रंग संस्था की ओर से सांस्कृतिक पंडाल में फूलों की होली की मनोहारी प्रस्तुति की गई। सरिता यादव के निर्देशन में कलाकार भरत, अंशू, गौरी, प्रांजल और अनुज ने मयूर महारास और कृष्ण लीलाओं का प्रदर्शन किया। श्री कृष्ण आरती के बाद राधे-राधे, कृष्ण-कृष्ण और श्री कृष्ण के तीन रूपों के साथ गोपिकाओं ने होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें