फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले से बुजुर्ग घायल

Fri, 06 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
हैदरगढ़ क्षेत्र में भेड़िया आने की जानकारी पर जांच करती वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुबेहा कस्बे के समीप भिटारी सीसी मार्ग से पैदल जा रहे बुजुर्ग पर झाड़ियों से अचानक निकले जंगली जानवर ने हमला कर दिया। समीप खेतों में कार्य कर रहे किसानों के दौड़ने पर बुजुर्ग को छोड़ कर जंगल में भाग गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग कर्मियों ने घायल बुजुर्ग को सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन


ग्रामीण में जंगली जानवर के तेंदुआ होने को लेकर दहशत बनी हुई है। वन विभाग द्वारा समीप के क्षेत्र की कांबिंग के बाद हिंसक भेड़िया व जंगली बिलार होने की बात कही गई है। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मौके से तेंदुए के फुट प्रिंट नहीं पाए गए हैं।

बृहस्पतिवार की दोपहर को सुबेहा के गढ़ी गांव निवासी लिबई (65) कस्बा सुबेहा के लिए आ रहे थे। उन्होंने बताया कि भिटारी से सुबेहा को जाने वाली इंटर लॉकिंग रोड पर झाड़ियों के पीछे से अचानक निकले जंगली जानवर ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


बताया कि बछड़े के बराबर ऊंचाई वाले जानवर के शरीर पर हल्के लाल रंग की छींटे थी। ग्रामीणों के दौड़ने से इनको छोड़ कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल पहुंचे वनकर्मियों ने वन क्षेत्र में काफी दूर तक कांबिंग की लेकिन किसी जानवर के  फुट प्रिंट नहीं तलाश सके।

तेंदुआ के हमले की सूचना फैलने से मौके पर भारी संख्या में जमा लोगों ने वन कर्मियों के द्वारा तेंदुआ होने की बात को झुठला कर लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें