फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डॉक्टर नहीं हैं बाद में आना, निराश लौटे मरीज

Wed, 15 Apr 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आए मरीजाें को यह कहकर वापस कर दिया गया है कि डॉक्टर नहीं है दो दिन बाद आना। उधर, आधे दिन की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। घंटों मशक्कत के बाद मरीजों को इलाज मिल सका।
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर अवकाश के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी मंगलवार को आधे दिन की रही। हालांकि, मरीजों को इस बात की जानकारी नहीं थी फिर भी वह सुबह नौ बजे ही परचा बनवाने के लिए लाइन में लग गए।
अस्पताल आए गोपाल, रहमान, हंसराज, मीना देवी, गायत्री ने बताया कि डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच की सलाह दी, लेकिन जांच कराने पहुंचे तो बताया गया कि यहां पर कोई डॉक्टर नहीं है, जिन डाॅक्टर को अल्ट्रासाउंड के लिए लगाया गया है वह अवकाश पर हैं। वह जब आएंगे तभी अल्ट्रासाउंड हो पाएगा। इससे बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, इलाज के लिए सुरेंद्र, काशी, संतोष ने बताया कि सुबह आ गए थे एक घंटे तक लाइन में लगने के बाद जाकर परचा बन सका। सवा घंटे बाद डॉक्टर ने देखा और करीब एक घंटे तक लाइन में लगने के बाद जाकर दवा मिल सकी। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। प्रशिक्षुओं से काम लिया जा रहा है। इसी लिए मरीजों को असुविधा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें