फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ब्रिटिश काउंसिल के उपनिदेशक ने देखी शिक्षण व्यवस्था

Thu, 13 Nov 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ब्रिटिश काउंसिल इंडिया के उपनिदेशक शैनन और उत्तर प्रदेश के पूर्व बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने मंगलवार को जिले के कंपोजिट विद्यालय मियागंज और प्राथमिक विद्यालय मिरकापुर का दौरा कर वहां की शैक्षिक व्यवस्था का अवलोकन किया।
विज्ञापन

यह भ्रमण जिले के 88 विद्यालयों में संचालित व्हाट वर्क्स हब फॉर ग्लोबल एजूकेशन नामक शोध परियोजना के अंतर्गत किया गया। यह परियोजना बच्चों की सीखने की प्रक्रिया और शिक्षण पद्धतियों की प्रभावशीलता से संबंधित है। टीम ने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, कक्षा-कक्ष की गतिविधियां, शिक्षकों की कार्यशैली और विद्यार्थियों की सीखने की गति का बारीकी से निरीक्षण किया।
अवलोकन के दौरान शैनन और उनकी टीम विद्यालयों की व्यवस्था, शिक्षण माहौल और बच्चों की भागीदारी से संतुष्ट दिखाई दी। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से संवाद भी किया, साथ ही शिक्षण विधियों में किए जा रहे नवाचार को सराहा। निरीक्षण टीम में प्रोजेक्ट इंचार्ज लोविस साइमन, निकुंज अग्रवाल, प्रोग्राम इंचार्ज शोभा ऋषिवाल और रामनाथ उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें