गौतमबुद्घनगर (नोएडा) में तैनात रामनिवास बागपत जिले में ग्राम बिरसैनी मोहल्ला कटकड़ा थाना बिलैनी निवासी था। पोस्टमार्टम के बाद सिपाही को अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने अंतिम सलामी देकर शव घर भेजा है।
बनीकोडर सीएचसी के डॉक्टरों ने बताया कि सिपाही को दिल का दौरा पड़ा था। रात मेें भर्ती कराए गए सिपाही की मंगलवार भोर उसकी मौत हो गई।
एएसपी शफीक अहमद के मुताबिक सिपाही का निधन चुनाव ड्यूटी के दौरान हुआ, इसलिए उसके परिवारीजनों को दस लाख की रुपये की आर्थिक मदद शासन द्वारा दी जाएगी।