फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला की मौत

Thu, 16 Jun 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
Accident - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
 स्कूटी से जा रही एक महिला व युवक को सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की हालत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने  बोलेरो कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के मऊगोरपुर गांव निवासी रीता वर्मा(28) पत्नी शिवकुमार वर्मा व गांव के ही लवकुश (25) पुत्र रामतीरथ बृहस्पतिवार शाम स्कूटी से जा रहे थे। मसौली थानाक्षेत्र मेें अनूपगंज के पास एक बोलेरो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों व पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी बड़ागांव भिजवाया जहां से महिला को जिला अस्पताल भेज दिया गया वहां इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत हो गई जबकि युवक का सीएचसी मेें इलाज  हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद   चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला है। पुलिस ने बोलेरो कब्जे मेें लेकर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें