फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ठंडी का सितम, 7.5 डिग्री तक गिरा पारा

Sun, 21 Dec 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सआदतगंज कस्बे में घने कोहरे के चलते छाया सन्नाटा।
विज्ञापन
बाराबंकी। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शनिवार को पारा 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। तापमान में गिरावट से शीतलहर जैसे हालात रहे। कोहरा और धुंध की वजह से दृश्यता 10 मीटर से कम रही।
विज्ञापन

पूरे दिन धूप नहीं निकली। ऐसे में लोग गलन से परेशान रहे। सर्द मौसम में बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। ठंड इतनी ज्यादा रही कि लोग अलाव जलाकर सेंकते नजर आए। बेसहारा पशु भी ठंड से बेहाल दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है, इससे गलन बढ़ी है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.5 व अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। अनुमान है कि अगले 24 घंटे में भी घना कोहरा छाया रहेगा। उप निदेशक शोध धीरेंद्र सिंह के मुताबिक हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली बर्फीली और सर्द हवाओं के कारण नमी बढ़ जाती है। इससे तापमान में गिरावट आती है और शीतलहर जैसी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

सुबह स्कूलों का समय 10 बजे से तीन बजे तक कर दिया गया है, लेकिन इससे राहत नहीं दिखी। बच्चे पूरा दिन विद्यालय में ठिठुरते रहे। स्कूल जाते समय ठंड की वजह से छोटे बच्चों को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें