फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आज से शुरू होगी शहर की ऐतिहासिक श्रीरामलीला

Sat, 10 Oct 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर की ऐतिहासिक श्रीरामलीला का शुभारंभ 10 अक्तूबर से होगा। समिति की आम सभा में आयोजन की रूपरेखा जारी कर दी गई है। कार्यक्रमों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
विज्ञापन


समिति के उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि दर्पण सिनेमा के पास स्थित दशहरा मंदिर में पूजन-अर्चन के साथ श्रीरामलीला का शुभारंभ होगा। 11 अक्तूबर को तमसा नदी तट स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर पर लीला का मंचन किया जाएगा। इसमें भगवान राम के विश्राम का प्रसंग दिखाया जाएगा।

12 अक्तूबर को धनोखर सरोवर पर नाव नवैया, केवट संवाद और गंगा आरती का आयोजन होगा। 13 अक्तूबर को नवनिर्मित श्रीराम मंच ऑडिटोरियम का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं, 18 अक्तूबर को विशाल दंगल और 20 अक्तूबर को विजयदशमी पर रावण वध होगा। इस दौरान हाइड्रोलिक तकनीक से तैयार रावण और मेघनाद के पुतले चलकर युद्ध करेंगे।
विज्ञापन


22 अक्तूबर को भरत मिलाप और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 23 अक्तूबर को घंटाघर पर राजतिलक उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें टी-सीरीज के गायक राम औतार शर्मा और दिल्ली के वैशाली ग्रुप की जुगलबंदी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें