फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीएम की आगवानी के लिए सज संवर रहा शहर

Sun, 22 Sep 2024 05:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आगवानी के लिए प्रशासनिक अमला शहर को सजाने संवारने में जुटा है। सीएम 24 सितंबर को जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सेदारी के लिए आ रहे हैं। इसके चलते विजय पार्क को दुरुस्त बनाने के साथ ही पं. दीनदयाल की मूर्ति स्थापित करने का काम तेज हो गया है। इसके साथ ही सीएम के लिए निर्धारित रूट की दीवारों पर भी रंगरोगन कर कलाकृतियां उकेर कर आकर्षक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के आस पास अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। कलेक्ट्रेट के समीप राजकीय विजय उद्यान पार्क की जर्जर बाउंड्री के साथ ही गेट को दुरुस्त बनाने का कार्य भी पूरी रफ्तार के साथ कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस की दीवारों पर सप्तऋषियों की कलाकृतियां भी उकेरी जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से लखनऊ अयोध्या हाईवे पर शहर में जीआईसी ऑडिटोरियम से लेकर डीएम आवास तक सड़कों को दुरुस्त बनाने के साथ ही जमुरिया नाले के पुल की रेलिंग की मरम्मत कर उसकी रंगाई पुताई कराई जा रही है।
स्टेडियम में बन रहा हेलीपैड
प्रशासनिक अफसरों की निगरानी में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सीएम के हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए हेलीपैड बनाने का कार्य भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है। साथ ही पटान के नाम पर जीआईसी ऑडिटोरियम मैदान में डाले गए कूड़े को हटाकर अब उसकी जगह मिट्टी से पटान कर पूरे आयोजन स्थल को समतल बनाने का कार्य भी तेज गति से कराया जा रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आर जगत साई, पीडी मनीष कुमार, ईओ संजय कुमार शुक्ला समेत तमाम अधिकारी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।
विज्ञापन

बाराबंकी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शनिवार को डीएम सत्येंद्र कुमार ने विजय उद्यान, जीआईसी ऑडिटोरियम पर चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि सभी काम गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूरे करा लिए जाएं। स्टेडियम पर हेलीपैड का निरीक्षण कर कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें