फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: केंद्रीय टीम ने परखी व्यवस्था की जमीनी हकीकत

Sun, 25 Jan 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता, डिजिटल संसाधनों और छात्र-छात्राओं की शैक्षिक समझ को परखने के लिए भारत सरकार की उच्चस्तरीय टीम ने शनिवार को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों का गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने पहले हरख ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोला में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान पढ़ाई, प्रयोगशालाओं, डिजिटल संसाधनों, हॉस्टल, भोजन और छात्राओं की शैक्षिक समझ को बारीकी से परखा।
शहर के जीआईसी में निरीक्षण के दौरान स्मार्ट क्लास में ई कंटेंट नहीं मिला। टीम ने भौतिक व रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाएं देखीं और कक्षाओं में जाकर छात्रों से सीधे सवाल पूछे। शिक्षा मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी धीरज साहू ने पीएच वैल्यू और वेलोसिटी से जुड़े प्रश्न किए।
विज्ञापन

जीव विज्ञान की कक्षा में छात्रों ने डीएनए और राइबोसोम से संबंधित सवालों के सटीक और आत्मविश्वास से उत्तर दिए। शिक्षिका केतकी त्रिपाठी की शिक्षण डायरी का अवलोकन कर अध्यापन पद्धति पर चर्चा की। इसके पहले टीम हरख ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंची। यहां कक्षाएं, हॉस्टल और किचन की व्यवस्थाएं परखी गईं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी, डीएम शशांक त्रिपाठी, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, बीएसए नवीन कुमार पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें