फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया आजादी का जश्न

Wed, 17 Aug 2016 12:23 AM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर स्थित बाला जी का बचपन स्कूल में कुछ इस वेशभूषा में नजर आए बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में स्वतंत्रता दिवस के रूप में आजादी का जश्न उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइंस में तिरंगा फहराकर सलामी ली। वहीं जिला जज ने जिला बार एसोसिएशन कैंपस में झंडा फहराया। स्कूलाें में हुए कार्यक्रमाें में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी अजय यादव ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। डीआरडीए गांधी सभागार में आयोजित समारोह में कहा कि देश और समाज की प्रगति और समृद्धि के लिए सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ हमें आगे बढ़ना होगा।

उन्होंने कहा कि नकारात्मक विचारों को त्याग कर हम सकारात्मक ऊर्जा का सृजन करें। कहा कि आजादी के 70 वर्षों मेें भारत विश्व शक्ति बनकर उभरा है। आर्थिक रक्षा और अन्य कई मोर्चे पर देश ने काफी तरक्की की है। पूरी दुनिया में भारत तीसरी या चौथी सुपरपावर बन चुका है।
विज्ञापन


इस मौके पर अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया उपसंचालक चकबंदी चन्द्रिका प्रसाद, डिप्टी कलक्टर संतोष कुमार, स्वाती शुक्ला, पूर्णिमा सिंह, पूजा यादव, अंजुम, डीजीसी राजस्व रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे। कवि जागेश्वर प्रसाद रावत ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

समारोह में लखनऊ के प्रसिद्ध भोजपुरी लोकगायक अवधेश कुमार एवं उनके साथी कलाकारों ने शहीदों एवं अन्य महापुरुषों के त्याग एवं बलिदान, देशभक्ति, आजादी पर आधारित लोक गीत प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन तहसील नवाबगंज के अमीन अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें