फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 40 साल से किराये के भवन में चल रहा बस स्टॉप

Tue, 19 May 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारांबकी। कस्बा फतेहपुर में बस स्टेशन करीब चार दशक से किराये के भवन में संचालित हो रहा है। यात्रियों को यहां न पीने के पानी की सुविधा मिलती है और न ही बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं। इस बस स्टॉप को अब नया रूप मिलने की उम्मीद जगी है। तहसील प्रशासन ने नए बस स्टेशन निर्माण के लिए बाराबंकी-लखीमपुर हाईवे के पास भूमि चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बे से प्रतिदिन परिवहन निगम की सैकड़ों अनुबंधित बसों का संचालन होता है। इन बसों के जरिये फतेहपुर से सूरतगंज, हेतमापुर, बेलहरा, छेदा, सुढियामऊ, रामनगर सहित सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा, बहादुरगंज, महमूदाबाद और बिसवां तक हजारों यात्री सफर करते हैं। यहां यात्रियों को खुले में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए तहसील प्रशासन ने नए बस स्टेशन निर्माण की कवायद तेज कर दी है।
एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि नगर के छावनी मंदिर के निकट करीब 26 हजार वर्गफीट भूमि बस स्टेशन निर्माण के लिए तय की गई है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें