फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीने के भीतर फंसी मिली गोली, किसी पर आरोप नहीं

Thu, 22 Jan 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के आजाद नगर मोहल्ले में खुद को गोली मारकर जान देने वाले कारोबारी के मामले में दूसरे दिन भी स्थिति जस की तस बनी रही। परिजनों की ओर से न तो कोई तहरीर दी गई और न ही किसी तरह का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के सीने के भीतर फंसी गोली को निकालकर सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन


आजाद नगर निवासी नवीन जायसवाल (50) ने बुधवार सुबह करीब 7:15 बजे कथित रूप से अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। हिंद अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के दौरान सीने में फंसी गोली बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही मृतक की रिवाल्वर और मोबाइल फोन भी जांच के लिए पुलिस ने कब्जे में लिया है।
मृतक के पिता राजेंद्र जायसवाल ने आशंका जताई थी कि नवीन लंबे समय से पैर में संक्रमण से परेशान थे। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने का ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें