बाराबंकी में सीबीएसई परीक्षा में पास होने के बाद खुशी मनाते सेंट्रल एकेडमी स्कूल के छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) के दसवीं के परिणाम शनिवार की सुबह घोषित कर दिए गए। दसवीं के रिजल्ट में छात्रों ने बाजी मारी। जिले में 10 सीजीपीए हासिल करने वालों में करीब 70 फीसदी लड़के हैं।
परीक्षा का परिणाम करीब 95 फीसद रहा। छात्रों को मिली बेहतरीन सफलता से घर से लेकर कॉलेज तक में जश्न का माहौल है। परीक्षा का पहला पायदान पार करने वाले इन मेधावियों के हौसले व सपने हिमालय की तरह बुलंद है।
कोई आईआईटीएन बनना चाहता है तो कोई प्रशासनिक सेवा के माध्यम से देश व समाज की सेवा करना चाहता है। इन मेधावियों को परिचितों व रिश्तोदारों ने घर पहुंच कर या फोन पर बधाई दी। साथ ही उनके अच्छे भविष्य की कामना भी।
सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम शनिवार की सुबह घोषित कर दिया गया। इस परिणाम में छात्रों का बोलबाला रहा। कॉलेज के लोगों की माने तो परीक्षा का परिणाम करीब 95 फीसद रहा। कई छात्राओं ने भी 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किया।
बताते चलें कि जनपद में सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, सेंट्रल एकेडमी, जवाहर नवोदय विद्यालय, ग्राम्यांचल इंटर कॉलेज, महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सैनिक पब्लिक स्कूल, बाबा गुरुकुल एकेडमी सीबीएसई बोर्ड के कॉलेज हैं।
इस परीक्षा परिणाम में छात्रों का ही बोलबाला रहा। परिणाम आते ही घर से कॉलेज तक जशभन का माहौल रहा। कॉलेजों में होनहारों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया तो घर में भी बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा।