फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गांव पहुंचा छात्रा का शव, बेसुध हुए पिता

Fri, 25 Sep 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज। परिवार के लिए कुछ करने की हसरत लेकर लखनऊ पढ़ने गई रिया वर्मा (21) का शव बृहस्पतिवार शाम मोहम्मदपुर खाला के रिछला गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रिया बुधवार को चिनहट के कमता स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें पेट की बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। पिता वीरेंद्र कुमार वर्मा बेटी की मौत से बेसुध हैं। उन्होंने बताया कि रिया यूपीएससी की तैयारी कर रही थी और हॉस्टल में सहपाठी के साथ रहती थी। चार दिन पहले सहपाठी घर चली गई थी, जिसके बाद रिया कमरे में अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें