सफदरगंज (बाराबंकी)। सफदरगंज थाना क्षेत्र के दादरा गांव में शनिवार सुबह राजकुमार (35) शव घर के बाहर पेड़ पर बने फंदे से लटका मिला। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
राजकुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी पूजा के साथ दो बेटियों व एक बेटा है। रोज की तरह से शुक्रवार को वह खाना खाकर सो गया था। सुबह जब पत्नी सो कर उठी तो वह बिस्तर पर नहीं मिला। पत्नी किसी कार्य से जब घर से बाहर निकली तो पेड़ पर गमछे से बंधे फंदे से पति का लटकता शव देखकर सन्न गई। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने पहुंच कर शव को फंदे से नीचे उतार कर मामले की जांच शुरू की। फिलहाल इस मामले में परिवार की तरफ से कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। (संवाद)