फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Thu, 21 Aug 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव में बुधवार सुबह युवक शशांक दीक्षित (30) का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला। फंदा कमरे में लगे पंखे के हुक पर लगाया गया था। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दिन में करीब दो बजे शशांक ने अपने को घर के एक कमरे में बंद कर लिया था। काफी देर तक जब कमरे से कोई आहट नहीं मिली तो परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर पंखे में रस्सी से बने फंदे से शशांक का शव लटक रहा था।
घबराए परिजन दरवाजा तोड़ युवक को फंदे से नीचे उतार कर सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचे, जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टर ने शंशाक को मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था। उसका बड़ा भाई सेना में है। थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया मृतक नशे का आदी था और परिवार में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी से नाराज होकर ही उसने अपने को कमरे के अंदर बंद किया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें